CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 21, 2024

Alert: 2000 के नोट बदलने का आज आखिरी दिन, नहीं मिलेगा दूसरा मौका

2000 रुपए के नोट को बैंक में जमा करने या इसे दूसरे नोट से बदलने का आज 7 अक्टूबर को आखिरी दिन है। इससे पहले शुक्रवार को RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि 96% से ज्यादा 2000 रुपए के नोट बैंक में वापस आ गए हैं, जिनकी वैल्यू ₹3.43 लाख करोड़ है।इसमें से 87% नोट को बैंक में जमा किया गया है।

बाकी नोटों को दूसरे नोटों से एक्सचेंज किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी लगभग 12 हजार करोड़ रुपए के 2000 के नोट चलन में हैं, जिनका आना अभी बाकी है। इससे पहले नोट बदलने की आखिरी तारीख 30 सितंबर थी, लेकिन RBI ने इस डेडलाइन को बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2023 कर दिया था।