रूस का यूक्रेन पर हमला लगातार 6वें दिन भी जारी है। भारत ने युद्ध में फंसे अपने देशवासियों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया है। इसके तहत भारतीय नागरिकों को लेकर तीन अन्य फ्लाइटें यूक्रेन से भारत के लिए रवाना हो चुकी हैं। इनमें से एक फ्लाइट सुबह 9:30 बजे मुंबई पहुंची। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीय को वापस लाने के लिए हमारी कोशिश लगातार जारी है। इसी क्रम में ऑपरेशन गंगा के तहत 9वीं उड़ान भी बुखारेस्ट से नई दिल्ली आई है। यह फ्लाइट 218 नागरिकों को वापस लेकर आ रही है।
More Stories
वडोदरा में Madhav Group of companies पर IT के छापे
वडोदरा में स्मार्ट मीटर जी का जंजाल, कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केजरीवाल का PA बिभव कुमार गिरफ्तार