CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

मार्च खत्म होने से पहले ही तपने लगे है ये राज्य!!

30 March 2022

मार्च खत्म होने से पहले ही मध्य प्रदेश के सात जिलों में लू चलने लगी है। वहीं, मध्य प्रदेश के अन्य जिलों समेत राजस्थान, बिहार, हरियाणा के अलावा हिमाचल के कुछ जिलों में लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। इन राज्यों के अलावा छत्तीसगढ़ में भी पारा या तो चालीस के पार पहुंच गया है या चालीस पर है। ऐसे में इस बार गर्मी बहुत तेज पड़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश : भोपाल में पारा 40 डिग्री के करीब
मध्य प्रदेश के कई इलाके दिनभर तपे। खरगोन देशभर में सबसे ज्यादा तपा। वहां पारा 43 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि, खरगोन, दमोह, रतलाम, गुना, ग्वालियर, होशंगाबाद, छतरपुर के नौगांव लू की चपेट में रहे। भोपाल में भी दिन का पारा 39.8 डिग्री पर पहुंच गया। यहां इस सीजन में दिन का सबसे ज्यादा तापमान है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि सोमवार को देश के 6 सबसे गर्म शहरों में मप्र के 2 शहर खरगोन एवं नर्मदापुरम (42.3 डिग्री) भी शामिल रहे। राजस्थान से आ रही गर्म हवा के कारण मध्य प्रदेश में गर्मी में इजाफा हुआ है।

राजस्थान के 24 शहरों में तापमान 40 पार, बाड़मेर में सबसे ज्यादा 42.8 डिग्री तापमान
गुजरात क्षेत्र में प्रति चक्रवाती तंत्र के चलते राजस्थान में पश्चिमी हवाओं के असर से गर्मी तीव्रता पर है। सोमवार को 24 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया, अब 3 दिन तक कुछ भागों में तेज लू चल सकती है। इस सीजन में जयपुर का पारा 40 डिग्री रहा, तो सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 42.8 डिग्री रहा।

बिहार में बूंदाबादी और लू की चेतावनी एक साथ

उत्तर बिहार में पुरवैया व दक्षिणी पुरवैया और दक्षिण बिहार में पछुआ और उत्तरी पछुआ हवा के प्रवाह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम के इस बदले रुख की वजह से राज्य के पूरबी भागों में जहां 30 मार्च को आंशिक बूंदाबांदी के आसार हैं, वहीं गया, नवादा, कैमूर और औरंगाबाद में लू यानी हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के उत्तरी भाग में गर्मी से कुछ राहत मिली है, जबकि राज्य के दक्षिणी हिस्से में शुष्क पछुआ के प्रवाह की वजह से अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
छत्तीसगढ़ की राजधानी में राहत, लेकिन दूसरे शहर तपे

राजधानी रायपुर में पारा 40 डिग्री तक नहीं पहुंचा है।

रायपुर की तुलना में रायगढ़, महासमुंद, बेमेतरा, रायगढ़, मुंगेली, दंतेवाड़ा जैसे शहर ज्यादा तपे हैं। इन शहरों में पारा 40 डिग्री पार कर चुका है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि मंगलवार को राजधानी में तापमान 40 डिग्री पहुंच सकता है। रायपुर को छोड़कर रायगढ़, राजनांदगांव, मुंगेली, दंतेवाड़ा में लू के हालात पैदा हो चुके हैं। राजधानी में सोमवार को पारा 39.6 डिग्री को छू गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। रविवार की तुलना में तापमान में मामूली बढ़त हुई है। रात का तापमान 23.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से केवल एक डिग्री ज्यादा है। 26 मार्च को बादल छाने के कारण रात का तापमान 28 डिग्री पर पहुंच गया था।
हरियाणा के 6 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार

हरियाणा में गर्मी तेजी से बढ़ रही है हो रही है, जिससे 6 जिलों में पारा 40 डिग्री को पार कर चुका है। नारनौल में सोमवार को तापमान 41.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 8.2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिन में कुछ जिलों में लू चलने की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। यह सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने 29-31 तक यलो अलर्ट जारी किया है, इस अवधि में प्रदेश के दक्षिण व दक्षिण पूर्व, पश्चिम व दक्षिण पश्चिम जिलों में लू चल सकती है।
हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्र लू की चपेट में।


बारिश न होने के कारण प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने से कई क्षेत्र लू की चपेट में आ गए है। यहां के अधिकांश बढ़े शहरों का पारा 30 डिग्री के पार चला गया है। ऊना जिला में सबसे अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के मैदानी और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रें में कहीं कहीं पर लू चलने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रें में भीषण गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना दुभर हो गया है।