CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 30, 2024

ये 5 ऐप्स महिलाओं को रखेंगी सुरक्षित

17 Mar. Vadodara: भारत में महिलाओं के ऊपर बढ़ रहे अपराधों के बीच महिलाओं को इन पांच एप्स के बारे में जानना जरूरी है। भारत में महिला सुरक्षा एक बड़ी चिंता है जो महिला सुरक्षा के संबंध में सबसे महत्वपूर्ण विषय रहा है। यह सच है कि भारत में महिलाओं को भारतीय समाज में देवी लक्ष्मी का स्थान दिया जाता है, लेकिन हम भारत में महिलाओं की स्थिति के नकारात्मक पहलू को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। हर दिन और हर मिनट में देश के सभी क्षेत्रों में कुछ महिलाएँ (एक माँ, बहन, पत्नी, छोटी बच्चियाँ) पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर उत्पीड़न, छेड़छाड़, मारपीट और हिंसा का शिकार होती हैं। ऐसे में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत है।

महिलाओं को इन कुछ महत्वपूर्ण एप्स के बारे में मालूम होना चाहिए जो उनकी सुरक्षा में मददगार रहेगा। इन एप्स के जरिए अगर महिला किसी मुसीबत में फंस जाती है तो तत्काल मदद के लिए महिला किसी को सूचना दे सकती है। इस समय ऐसे कई मोबाइल ऐप्स है, जो महिलाओं को सुरक्षित रखने में उनकी मदद कर सकते हैं, आइए जाने वैसे पांच एप्स के बारे में…

1) 112 ऐप

vnm tvयह भारत सरकार का ऐप है। आपने भारत सरकार के 112 India ऐप के बारे में जरूर सुना होगा। यह एक ऐसा ऐप है जहां एक ही प्लैटफॉर्म पर अलग-अलग इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं। यह एक ऑल-इन-वन ऐप्लिकेशन है, जिसके जरिए लोग सिर्फ एक टैप पर ही मेडिकल, फायर या कोई दूसरी इमरजेंसी में मदद हासिल कर सकते हैं। यानी यूजर्स 112 इंडिया ऐप का इस्तेमाल SOS अलर्ट के लिए कर सकते हैं। फिलहाल यह ऐप 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपनी सेवाएं देता है। 112 इंडिया ऐप ऐंड्रॉयड व आईओएस दोनों प्लैटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने फोन नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करना होगा। 112 India इमरजेंसी में एक बेहद बढ़िया ऐप है। आसान इंटरफेस के साथ इसे इस्तेमाल करना सुविधाजनक है। इमरजेंसी की स्थिति में यह लोगों की मदद करता है। (https://play.google.com/store/apps/details?id=in.cdac.ners.psa.mobile.android.national)

2) सेफ्टीपिन ऐप

vnm tvमहिलाओं के लिए बने सेफ्टी ऐप्स में यह बेस्ट है। इसे पर्सनल सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसमें जीपीएस ट्रैकिंग, इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट नंबर और सेफ लोकेशन का रास्ता बताने जैसे सभी जरूरी फीचर हैं। इसमें सुरक्षित और असुरक्षित जगहें पिन (चिह्नित) की होती हैं। आप खुद भी इससे उन सुरक्षित जगहों को पिन कर सकते हैं, जहां पर कोई समस्या होने पर जा सकते हैं। आप इसमें अनसेफ जगहों को भी पिन कर सकते हैं, ताकि बाकी लोगों को उससे मदद मिल सके। सेफ्टीपिन इंग्लिश के अलावा हिंदी और स्पैनिश जैसी भाषाओं में भी उपलब्ध है। (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.safetipin.mysafetipin)

3) हिम्मत ऐप

vnm tvहिम्मत फ्री सेफ्टी ऐप है, जिसे दिल्ली पुलिस ने महिलाओं के लिए रेकमंड किया है। इस ऐप को यूज करने के लिए दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर यूजर को रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद यूजर को OTP मिलेगा, जिसे ऐप को कॉन्फिगर करते वक्त एंटर करना होगा। मुश्किल हालात में यजर को ऐप में SOS अलर्ट करना होगा। इससे लोकेशन की इन्फर्मेशन और आडियो-विडियो सीधा पुलिस कंट्रोल रूम को मिल जाएगा। इससे पुलिस को मौके पर पहुंचने के लिए मददरूप साबित होगा।  (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dp.himmat)

4) वीमेन सेफ्टी ऐप

यह ऐप आपके प्रियजनों को बताएगा कि आप किसी असुरक्षित जगह फंस गए हैं। यह एक बटन दबाने पर लोकेशन की जानकारी भेज देगा। पहले से डाले गए नंबर्स पर यह SMS के जरिए आपकी लोकेशन और गूगल मैप्स का लिंक भी भेज देता है। यह फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें लेता है, जो सीधे सर्वर में अपलोड हो जाती हैं। विमिन सेफ्टी ऐप में 3 रंग के बटन होते हैं, जो हालात की गंभीरता पर आधारित हैं। इससे आप परिस्थितियों के आधार पर बटन दबा सकते हैं। (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.aksharatips.womansafety)

5) स्मार्ट 24×7 ऐप

vnm tvस्मार्ट 24×7 ऐप को कई राज्यों की पुलिस सपॉर्ट करती है। यह महिलाओं और सीनियर सिटिजंस की सेफ्टी के लिए है। यह मुश्किल हालात में इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट्स को पैनिक अलर्ट भेजता है। यह आवाज रेकॉर्ड करता है और फोटो भी लेता है। यह पुलिस को भी ये चीज़ें भेज देता है। इस ऐप के लिए कॉल सेंटर सपॉर्ट भी है, जो यूजर की प्राइमरी मूवमेंट्स को ट्रैक करता है। यूजर को बस पैनिक बटन टैपहोगा और चुनना होगा कि उसे कौन सी सर्विस चाहिए। इसके बाद सबमिट बटन टैब करना होगा। (https://play.google.com/store/apps/details?id=smart.emergencyservice)