31-08-2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज्यूडिशियरी में करप्शन के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा की देश में ज्यूडिशियरी में भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है। मैंने सुना है कि कई वकील तो जजमेंट लिखकर ले जाते हैं। वही जजमेंट आता है। ज्यूडिशियरी के अंदर यह क्या हो रहा है? चाहे लोअर ज्यूडिशियरी हो या अपर, हालात गंभीर हैं। देशवासियों को इस पर सोचना चाहिए।इससे पहले पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी न्यायपालिका की कार्यवाही पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने अक्टूबर 2022 में कहा था कि अगर जज न्याय देने से हटकर एग्जीक्यूटिव का काम करेंगे तो हमें पूरी व्यवस्था का फिर से आकलन करना होगा। वहीं ललित मोदी ने 5 महीने पहले न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी की थी, इस पर कोर्ट ने उन्हें बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया था।
More Stories
वडोदरा में Madhav Group of companies पर IT के छापे
वडोदरा में स्मार्ट मीटर जी का जंजाल, कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केजरीवाल का PA बिभव कुमार गिरफ्तार