31-08-2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ज्यूडिशियरी में करप्शन के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा की देश में ज्यूडिशियरी में भयंकर भ्रष्टाचार हो रहा है। मैंने सुना है कि कई वकील तो जजमेंट लिखकर ले जाते हैं। वही जजमेंट आता है। ज्यूडिशियरी के अंदर यह क्या हो रहा है? चाहे लोअर ज्यूडिशियरी हो या अपर, हालात गंभीर हैं। देशवासियों को इस पर सोचना चाहिए।इससे पहले पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी न्यायपालिका की कार्यवाही पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने अक्टूबर 2022 में कहा था कि अगर जज न्याय देने से हटकर एग्जीक्यूटिव का काम करेंगे तो हमें पूरी व्यवस्था का फिर से आकलन करना होगा। वहीं ललित मोदी ने 5 महीने पहले न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी की थी, इस पर कोर्ट ने उन्हें बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया था।

More Stories
यह सिर्फ़ एक तस्वीर नहीं है, यह एक चीख़ है फिलिस्तीन की वो सच्चाई जो दुनिया को हिला देती है
बंगाल की हिंसा पर गुजरात की हुंकार ; हिंदू उत्पीड़न के खिलाफ VHP का उग्र प्रदर्शन
अफगानिस्तान से आया ज़मीनी ज़लज़ला ; दिल्ली-NCR और कश्मीर तक कांपी धरती, प्रकृति की चेतावनी!