CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 8, 2024
tirath-e1615357403986 (1)

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री- तीरथ सिंह रावत होंगे

10 Mar. Uttarakhand: 4 दिन की सियासत की उठा पटक के बाद उत्तराखंड को अब मिला नया मुख्या मंत्री। उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए बुलाई गई राज्य BJP विधायक दल की बैठक खत्म हुई। तीरथ सिंह रावत को विधायक दल का नेता चुना गया है। वही अब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के अनुसार, नए मुख्यमंत्री के शपथग्रहण के लिए राज्यपाल से शाम 4 बजे का समय मांगा गया है। इससे पहले तीन-चार दिन चले सियासी ड्रामे के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा था।

कौन हैं उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह?

तीरथ सिंह रावत 9 फरवरी 2013 से 31 दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के चीफ रहे हैं। इससे पहले चौबटखल विधानसभा से 2012 से 2017 में जीत थे। वर्तमान में वह भाजपा के नेशनल सेक्रेटरी हैं। उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। इससे पहले वे उत्तरप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। 1997 में यूपी से विधायक भी रह चुके है। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के पहले शिक्षामंत्री रहे हैं। वर्तमान में वे पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद हैं।

तीरथ सिंह रावत 1983 से 1988 तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक भी रहे हैं। इसके अलावा वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (उत्तराखण्ड) के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री भी रहे। उन्होंने समाजशास्त्र में MA और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वे हेमवती नंदन गढ़वाल यूनिवर्सिटी में छात्र संघ अध्यक्ष और छात्र संघ मोर्चा (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे थे।