CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   5:48:12

Global Sports: जानें दुनिया के सबसे पसंदीदा खेल कौन से हैं

पढ़ाई के अलावा अगर कोई चीज़ है जिसमें करियर और हेल्थ दोनों बन सकते हैं, तो वह है स्पोर्ट्स। स्पोर्ट्स खेलना अक्सर लोगों को बहुत पसंद होता हैं। बच्चे बहार गलियों में निकलकर अक्सर शाम को कोई न कोई खेल खेलते हैं। और स्कूल, कॉलेज में अलग से स्पोर्ट्स के टूर्नामेंट भी होते हैं।

आजकल स्पोर्ट्स को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। और स्पोर्ट्स खेलने वालों को अलग-अलग प्रकार के अवसर भी मिल रहे हैं। ओलंपिक्स से लेकर राष्ट्रीय खेलों के कम्पीटीशन्स, हर जगह अब तो स्पोर्ट्स के लिए सुविधाएं बन चुकी हैं।

इस लेख में आज हम दुनिया के सबसे मशहूर और पसंदीदा स्पोर्ट्स के बारे में बात करेंगे।

  1. फुटबॉल (Football)/सॉकर (soccer)

फुटबॉल जिसे कुछ देशों में सॉकर भी कहा जाता है, सबसे मशहूर स्पोर्ट है। इसे स्पोर्ट्स का राजा भी माना जाता है। फुटबॉल दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में सबसे ज़्यादा खेला जाता है। स्पेन, जर्मनी और इटली जैसे देशों सहित यूरोप, “चैंपियंस लीग (Champions League)” जैसी कुछ सबसे प्रतिष्ठित क्लब कम्पीटीशन्स को होस्ट करता है। और ब्राजील को तो एक फुटबॉल पावरहाउस माना जाता है जिसने पांच विश्व कप जीते हैं।

  1. क्रिकेट (Cricket)

क्रिकेट दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल है। यह खेल सबसे ज़्यादा भारत, पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसे देशों में खेला जाता है। कथित तौर पर इन देशों में इसे धर्म कहा जाता है। विशेष रूप से भारत में क्रिकेट की दीवानगी की बात ही कुछ और है। इस खेल के इतने मशहूर होने का एक प्रमाण है भारत देश का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और बड़े टेलीविजन दर्शकों को आकर्षित करता है। क्रिकेट का ही एक दूसरा रूप है, लेकिन उससे काफी अलग है। उसे बेसबॉल कहा जाता है। यह खेल US और Japan में सबसे ज़्यादा खेला जाता है।

  1. हॉकी (Hockey)

हॉकी में 2 प्रकार की हॉकी गेम्स सबसे ज़्यादा खेली जाती है। एक फील्ड हॉकी और दूसरा आइस हॉकी। फील्ड हॉकी पहली बार 18वीं सदी में इंग्लैंड में मेनस्ट्रीम में आई थी। UK ने 1876 में पहला हॉकी एसोसिएशन बनाया था। एसोसिएशन ने हॉकी नियमों को बनाया और लागू किया। आज, दुनिया भर में दो अरब से अधिक लोग फील्ड और आइस हॉकी खेलते हैं। जहां फील्ड हॉकी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और अफ्रीका में प्रसिद्ध है, वहीं आइस हॉकी के सबसे अधिक खिलाड़ी उत्तरी यूरोप और उत्तरी अमेरिका (यूएसए और कनाडा) में पाए जाते हैं। प्रोफेशनल हॉकी का सबसे ऊँचा लेवल नेशनल हॉकी लीग है, जिसमें USA और Canada की प्रोफेशनल टीमें शामिल होती हैं।

  1. टेनिस (Tennis)

टेनिस केवल 2 लोगों के बीच खेले जाने वाला स्पोर्ट है। इसकी मैच को सिंगल्स भी कहते हैं। इस खेल के Wimbledon, US Open, French Open and Australian Open जैसे प्रमुख टूर्नामेंट हर साल लाखों दर्शकों को आकर्षित करते हैं। जहां यूरोप और उत्तरी अमेरिका में इस खेल के फैंस हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया और जापान जैसे देशों में भी टेनिस चैंपियनशिप हैं।

  1. टेबल टेनिस (Table Tennis)

टेबल टेनिस, जिसे पिंग पोंग भी कहा जाता है, एशिया, विशेषकर चीन में बहुत मशहूर है। इसके अलावा, यह भारत, हांगकांग, चीन, रूस, पोलैंड, मिस्र और सिंगापुर सहित अन्य देशों में शीर्ष 10 खेलों में से एक है। चीन ने इस खेल में अपना दबदबा बनाया है और कई ओलंपिक पदक जीते हैं।

  1. बास्केटबॉल (Basketball)

बास्केटबॉल हालही के दशकों में मशहूर हुआ है। इस खेल होने का सारा श्रेय कहे तो NBA को दिया जा सकता है। हालाँकि USA बास्केटबॉल का सेंटर है, इस खेल का प्रभाव दुनिया भर में फैल गया है। स्पेन और लिथुआनिया जैसे यूरोपीय देशों में बास्केटबॉल की मजबूत परंपराएँ हैं।

इनके अलावा रग्बी, गोल्फ, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल, जैसे और स्पोर्ट्स हैं जो दुनिया में खेलें जाते हैं। खेल सिर्फ खेल नहीं होते, यह ऐसे कार्यक्रम, ऐसे आयोजन होते हैं जो लोगों को, देशों को, और समुदायों को आपस में जोड़ते हैं। इन स्पोर्ट्स को किसी त्यौहार से कम नहीं माना जाता।