CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 1, 2024

रसोई में फिर लगी महंगाई की आग

22 March 2022

पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद अब महंगाई बढ़ना शुरू हो गई है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा किया है। इससे बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 1 हजार रुपए के ऊपर निकल गया है। पटना में ये 1048 रुपए का मिल रहा है। दिल्ली की बात करें तो यहां अब 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 949.50 रुपए में मिलेगा।

इन 11 शहरों में हजार के पार हुआ सिलेंडर
• मध्य प्रदेश: भिंड (1031 रु.), ग्वालियर (1033.50 रु.) और मुरैना (1033 रु.)
• बिहार: पटना (1048 रु.), भागलपुर (1047.50 रु.) और औरंगाबाद (1046 रु.)
• झारखंड: दुमका (1007 रु.) और रांची (1007 रु.)
• छत्तीसगढ़: कांकेर (1038 रु.) और रायपुर (1021 रु.)
• उत्तर प्रदेश: सोनभद्र (1019 रु.)

प्रमुख शहरों में 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत
• दिल्ली: 949.50 रु.
• मुंबई: 949.50 रु.
• कोलकाता: 976.00 रु.
• जयपुर: 953.50 रु.
• भोपाल: 955.50 रु.