CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

एशिया कप हॉकी में पाकिस्तान को पछाड़कर सुपर-4 में पहुंची टीम इंडिया

27-05-22

भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप के अपने आखिरी पूल मैच में इंडोनेशिया को 16-0 के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत की ओर से सबसे ज्यादा 4 गोल दिप्सन तिर्की और बी. सुदेव ने हैट्रिक गोल दागे। भारत के अलावा जापान, साउथ कोरिया और मलेशिया की टीम सुपर-4 में क्वालिफाई कर चुकी हैं।

भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप के अपने आखिरी पूल मैच में इंडोनेशिया को 16-0 के बड़े अंतर से हराकर सुपर-4 में प्रवेश कर लिया है। इस जीत से भारत के पाकिस्तान के बराबर अंक हो गए। हालांकि, भारत को गोल अंतर भी पाकिस्तान से बेहतर करना था और इसके लिए 16 गोल के अंतर से जीत जरूरी थी।
भारत रिकॉर्ड आठवीं बार इस टूर्नामेंट के अंतिम-4 में पहुंचा है। प्रतियोगिता में भारत ने पाकिस्तान के बराबर तीन-तीन खिताब जीते हैं। सबसे ज्यादा टाइटल साउथ कोरिया के नाम है। उनके चार दफा यह टाइटल जीता है।