17-12-2022, Saturday
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 9 दिसंबर को भारत और चीन की सेना के बीच हुई झड़प पर सियासी बवाल जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि बॉर्डर के नजदीक चीनी कंस्ट्रक्शन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा- चीन डोकलाम में जामफेरी रिज तक निर्माण कर रहा है। इससे नॉर्थ ईस्ट के प्रवेश द्वार सिलीगुड़ी कॉरिडोर को खतरा है। प्रधानमंत्री जी, चीन पर चर्चा कब होगी?
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा- यह सेना के शौर्य पर सवाल है। हमने विपक्ष में नेताओं की मंशा पर कभी सवाल नहीं उठाया। हमने सिर्फ नीतियों के आधार पर बहस की है। इस बीच, कानून मंत्री किरण रिजिजू तवांग के यांग्त्से इलाके में पहुंचे। यहीं भारतीय सैनिकों की चीनी सेना के साथ झड़प हुई थी। उन्होंने भारतीय सैनिकों से मुलाकात की और इलाके का जायजा लिया।
More Stories
वडोदरा में Madhav Group of companies पर IT के छापे
वडोदरा में स्मार्ट मीटर जी का जंजाल, कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केजरीवाल का PA बिभव कुमार गिरफ्तार