टाटा ग्रुप 30 लाख करोड़ के मार्केट कैप को पार करने वाला देश का प्रथम कॉरपोरेट ग्रुप बन गया है।
भारतीय शेयर बाजार में भारी उछाल के साथ टाटा ग्रुप की टाटा मोटर्स,और टी सी एस के शेयर्स में तूफानी तेजी नजर आई।टाटा ग्रुप की कंपनियों का मार्केट केपीटलाइजेशन 30 लाख करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। यह आंकड़ा 9% के करीब हो गया है।इसी के साथ टाटा ग्रुप 30 लाख करोड़ के मार्केट कैपिटल वाला प्रथम कॉरपोरेट ग्रुप बन गया है।
टाटा ग्रुप की सभी कंपनियां की मजबूत कामगीरी के चलते निवेशकों में टाटा ग्रुप के प्रति रुझान बढ़ा है। टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन में 30% से अधिक, टाटा मोटर्स में 20% से अधिक, टाटा पावर में 18% से अधिक,टाटा ऑटोमोबाइल फॉरपोरेशन ऑफ़ गोवा में 23 प्रतिशत 23%, टीसीएस में 10% से अधिक, इंडियन होटल्स कंपनी में मार्केट कैप में 15% से अधिक बढ़ोतरी नजर आई है। यूं देश के शेयर बाजार में टाटा का ग्रुप का दबदबा बढ़ गया है।वैसे भी शुरुआत से ही टाटा ग्रुप अपनी नीतियों,बेहतरीन कामगीरी के कारण निवेशकों में पसंदीदा ग्रुप रहा है।
More Stories
वडोदरा के अस्पताल में गर्भवती महिला और नवजात की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा
अमरेली में रात के अंधेरे में शेरनी ने किया आवारा पशु का शिकार
Bigg Boss OTT Season 3 में नजर आ सकती हैं एक्ट्रेस डेलबर आर्या