आज नौ ग्रहों के राजा सूर्य वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को धनु संक्रांति कहा जाता है। धनु गुरु ग्रह के स्वामित्व वाली राशि है। गुरु ग्रह का एक नाम बृहस्पति है। ये देवताओं के गुरु हैं।
सूर्य के धनु राशि में रहने के संबंध में माना जाता है कि सूर्य गुरु बृहस्पति के सेवा में रहेंगे। सूर्य करीब एक महीना धनु राशि में रहेंगे, इस समय को खरमास कहते हैं।
खरमास में भूल से भी न करें ये गलतियां
पुरानी मान्यता के अनुसार खरमास में नई दुकान, नए व्यापार की शुरुआत नहीं की जाती है। विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे शुभ काम भी नहीं होते हैं। इसे मलमास भी कहते हैं। सूर्य 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा, इसे मकर संक्रांति कहते हैं, इस दिन के बाद शुभ कार्यों की शुरुआत फिर से हो जाएगी।
More Stories
वडोदरा के अस्पताल में गर्भवती महिला और नवजात की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा
अमरेली में रात के अंधेरे में शेरनी ने किया आवारा पशु का शिकार
Bigg Boss OTT Season 3 में नजर आ सकती हैं एक्ट्रेस डेलबर आर्या