CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Saturday, March 15   10:12:49

रोहित-विराट विवाद में खेल मंत्री की दो टूक

टीम इंडिया में रोहित और विराट के बीच चल रहा विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। इस पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिना किसी का नाम लिए कड़ा संदेश दिया है। बुधवार को संसद से बाहर मीडिया ने उनसे इस विवाद पर सवाल किया तो उन्होंने दो टूक कहा कि, ‘खेल से बड़ा कोई नहीं है, खेल ही सुप्रीम है। खिलाड़ियों के बीच में क्या चल रहा है, मैं यह नहीं बता सकता। ये उनसे जुड़े एसोसिएशन या संस्थान की जिम्मेदारी है। यही सही होगा कि वे इस पर जानकारी दें।’

दरअसल, साउथ अफ्रीका के दौरे से पहले रोहित और विराट के बीच मनमुटाव की खबर आ रही हैं। वनडे और टी-20 टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से इस दौरे की टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। BCCI पुष्टि कर चुका है। अब इस दौरे की वनडे सीरीज से टेस्ट कप्तान विराट कोहली के नाम वापस लेने की खबरें हैं।

विराट आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
विराट कोहली आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे सभी सवालों का जवाब दे सकते हैं। वे साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर भी स्थिति साफ कर सकते हैं।

पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन ने सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने रोहित शर्मा के चोटिल होने और विराट कोहली के अचानक वनडे सीरीज से ब्रेक लेने पर सवाल खडे़ किए हैं। ट्विटर पर अजहर ने लिखा – विराट का ब्रेक लेना तो ठीक है, लेकिन उनकी टाइमिंग पर कई सवाल खड़े होते हैं।