CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 1   10:43:46

संजय सिंह ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘BJP संविधान बदलना चाहती है’

लोकसभा चुनाव 2024 के चलते सभी पार्टियां और नेता एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रहे हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी ने चुनावी आग को और भड़का दिया है। ऐसे में AAP के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होनें BJP के संविधान बदलने के मकसद का पर्दाफाश किया है। उन्होनें कई सारे BJP नेताओं के बयानों को भी दिखाया जिससे साफ़ होता है कि BJP वाकई में संविधान बदलना चाहती है।

BJP के लोकसभा चुनावों के प्रचारों को देखते हुए सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होनें कहा कि BJP वाले जो 400 सीटों की बात कर रहे हैं, उसके पीछे इनकी मंशा आरक्षण और चुनाव को खत्म करने की है। लोगों के अधिकारों को छीनने की है। अगर इसमें ये लोग कामयाब रहे तो इनके सामने कोई सिर उठाकर नहीं रह पायेगा।

साथ ही यह भी बताया कि बीजेपी वालों का वोट मांगने का तरीका सही नहीं है। BJP वाले घूम-घूमकर 400 सीटें मांग रहे हैं, लेकिन ये लोग अपने कामों पर वोट नहीं मांग रहे। ये लोग जनता से कह रहे हैं कि 400 सीट दे दो, संविधान बदलना है। इन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली के फैसले को बदलकर दिखा दिया कि ये लोग संविधान बदलकर क्या करना चाहते हैं।

उन्होनें देश की जनता को भी संदेश देते हुए कहा कि देश की जनता को अब सावधान हो जाना चाहिए। अगर इस बार भी ये लोग चुनाव जीत गए तो ये लोग बाबा साहब का संविधान हटाकर RSS के नागपुर वाला संविधान लागू कर देंगे। इसके बाद ये आपके सभी अधिकार छीन लेंगे। BJP वालों का असली मकसद संविधान को हटाना ही है। प्रधानमंत्री बाबा साहब को चुनौती देते हुए कहते हैं कि वो ख़ुद भी आ जाएं तो संविधान नहीं बदल सकते। इससे साफ़ है कि इनके मन में संविधान बदलने की मंशा है।

संजय सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान पर भी तंज कसा है जिसमें उन्होनें कहा था कि ’50 साल तक BJP राज करेगी।’ इसपर संजय सिंह ने कहा कि इसका मतलब है अमित शाह और बीजेपी वालों के पास कोई न कोई प्लान तो ज़रूर है।

अंत में संजय सिंह ने बताया कि 2024 का लोकसभा का चुनाव आख़िरी चुनाव है। इस बार अगर गलती से भी नरेंद्र मोदी की सरकार आ गई तो ये देश का संविधान बदल देंगे। ये लोग चुनाव और आरक्षण ख़त्म कर देंगे। युवाओं, किसानों और महिलाओं के अधिकारों को छीन लेंगे। इस बात की आशंका हर दिन मज़बूत हो रही है। इसके साथ ही संजय सिंह ने  दावा किया कि वे ऐसा नहीं होने देंगे।