CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 31   12:24:46

रूस ने यूक्रेन में लगाया लाशों का ढेर।

4 April 2022

जंग के 40वें दिन रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के इलाकों को खाली कर रही है। जैसे-जैसे रूसी सेना पीछे हट रही है, सड़कों पर शवों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक कीव के आसपास के बुचा समेत कई इलाकों से 410 यूक्रेनियों के शव मिले हैं।

कीव के सरकारी अभियोजक इरिना वेनेडिकोत्वा ने बताया कि अब तक 410 शव मिले हैं और ये संख्या तेजी से बढ़ रही है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने रूस की तुलना आतंकी संगठनों से की है। उन्होंने रूसी सेना को ISIS से भी बदतर बताया है। उन्होंने कहा कि बुचा शहर से पीछे हटते वक्त रूसी सैनिक गुस्से में बेवजह आम लोगों की हत्या कर रहे थे, जबकि यूक्रेनी उनका विरोध भी नहीं कर रहे थे।

कुलेबा का कहना है कि बुचा नरसंहार सोची समझी रणनीति है, रूस का मकसद ज्यादा से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को मारना है। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के सलाहकार मिखाइलो पोडलियाक ने इसे कीव क्षेत्र में 21वीं सदी की सबसे भयानक तबाही बताया है। उन्होंने कहा नाजियों का सबसे घृणित अपराध अब यूरोप में लौट आया है।

रूस यूक्रेन जंग से जुड़े कुछ और अपडेटस….
• 19 दिन से लापता पत्रकार की लाश मिली, वो कीव में जंग कवर करने गए थे।
• रूसी सेना की वापसी के बाद बुचा की सड़कों पर लाशें पड़ी दिख रही हैं।
• पोप फ्रांसिस ने कहा कि वे यूक्रेन में युद्ध क्षेत्र का जायजा लेने जाएंगे।
• अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने आज यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से बात की।
• राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- मारियुपोल से 3,000 से अधिक लोगों को बचाया गया।