CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 4, 2024

रूस ने यूक्रेन की ऐतिहासिक इमारतों को पहुंचाया नुकसान!!!

2 April 2022

रूस-यूक्रेन जंग का आज 38वां दिन है। इसी बीच यूनेस्को ने दावा किया है कि रूस के हमलों में अब तक यूक्रेन के 53 ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा है। इनमें 29 धार्मिक स्थल, 16 ऐतिहासिक इमारतें, चार संग्रहालय और चार स्मारक शामिल हैं।

ओडेसा शहर के रिहायशी इलाके में रूस ने तीन मिलाइलें दागी हैं। गवर्नर मैक्सिम मार्चेंको ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि हमले में कई लोगों के घायल होने की आशंका है।

मासूमों को ह्यूमन शील्ड बना रहे रूसी सैनिक

तुर्की में दोनों देशों के बीच हुई बैठक में रूस कीव में हमले कम करने पर राजी हुआ, जिसके बाद रूसी सैनिकों को पीछे हटते देखा गया। इसके बाद यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल ऑलेक्जेंडर मोटुज्यानिक ने कहा- दुश्मन अपने काफिले, अपने वाहनों को ले जाते समय यूक्रेनी बच्चों को ह्यूमन शील्ड के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि बच्चों के पेरेंट्स उनकी जानकारी यूक्रेनी सैनिकों को न दे सकें।

अन्य अपडेट्स…
• रूस के साथ परमाणु तनाव के कारण अमेरिका ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइल LGM-30G Minuteman III का परीक्षण रद्द कर दिया है।
• अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने आज यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से बात की।
• राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- मारियुपोल से 3,000 से अधिक लोगों को बचाया गया।
• खार्किव शहर में रूस ने गैस पाइपलाइन पर मिसाइल से हमला किया है।
• मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेनी बलों ने कीव के पास बोरोदियांका और बुका शहर को रूसी सेना के कब्जे से मुक्त करा लिया है।
• अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रूसी सैनिक कीव पर हमला करने के लिए राजधानी के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक चर्च का इस्तेमाल कर रहे हैं।