Sandalwood industry के मशहूर कलाकार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। वह महज 46 साल के थे। पुनीत को आज सुबह बंगलूरू के विक्रम अस्पताल में तबीयत खराब होने के बाद भर्ती किया गया था। पुनीत के अस्पताल जाने की खबर जैसे ही सामने आई इंडस्ट्री में हंगामा मच गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुनीत राजकुमार को वर्क आउट करते हुए दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। शिवराजकुमार की बेटी निवेदिता यह खबर पाते ही अस्पताल पहुंचीं। स्टार रविचंद्रन और निर्माता जयन्ना व के पी श्रीकांत भी अस्पताल में पुनीत की हालत देखने पहुंचे। पुनीत के निधन की खबर से फैंस को काफी सदमा लगा है।
More Stories
Apple iPhone 16 सीरीज़: जानिए नए iPhones में क्या होंगे धमाकेदार बदलाव!
विनेश फोगाट की कांग्रेस में एंट्री से बृज भूषण का गुस्सा: खेल या राजनीति का नया मोड़?
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, मैतेई-कुकी आमने-सामने, अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत