गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर राजपथ पर निकाली गई झाकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला है। प्रदेश की ओर से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर झांकी का प्रदर्शन परेड के दौरान किया गया था। इसके अलावा पॉपुलर च्वाइस कैटेगरी में महाराष्ट्र की झांकी पहले स्थान पर रही। वहीं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बीच सीआईएसएफ को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल चुना गया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सेनाओं में भारतीय नौसेना को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया। इसमें पॉपुलर च्वाइस कैटेगरी में भारतीय वायु सेना पहले स्थान पर रही। वहीं गणतंत्र दिवस परेड में नौ मंत्रालयों की झांकी को भी शामिल किया गया था। इन मंत्रालयों के बीच हुई प्रतियोगिता में नागरिक उड्डयन मंत्रालय व शिक्षा मंत्रालय संयुक्त रूप से विजेता रहे।
More Stories
वडोदरा में Madhav Group of companies पर IT के छापे
वडोदरा में स्मार्ट मीटर जी का जंजाल, कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केजरीवाल का PA बिभव कुमार गिरफ्तार