CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   5:06:55

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस और भाजपा ने जारी की आखिरी लिस्ट, जानें क्यों खास बनी ये सूची

राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य में 25 नवंबर को होने वाले मतदान के बाद 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी। लेकिन, इससे पहले राज्य में सियासी उठा पटक चल रही है। चुनाव के लिए नामांकन से ठीक पहले तक राजनीतिक दलों की सूचियां जारी की जा रही हैं। कुछ दलों की तो देर रात तक तो कुछ की अल सुबह तक सूचियां जारी होती रहीं। इन लिस्ट में कांग्रेस की ओर से 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। वहीं भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है।

भाजपा द्वारा घोषित किए तीन नामों में बाजपा के विरोधी रहे विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा का भी नाम शामिल है। भाजपा ने उन्हें बाड़ी से ही मैदान में उतारा है। भाजपा की यह लिस्ट इसलिए खास मानी जा रही है।

भाजपा ने एक्स पर लिस्ट जारी करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए तीन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही भाजपा सभी 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

भाजपा ने रविवार को उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी की। पहली सूची में पार्टी ने 15 उम्मीदवार और अंतिम सूची में तीन उम्मीदवारों की घोषणा की। राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए सूची में कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि छह नवंबर है।

रविवार को कांग्रेस द्वारा जारी की गई सूची में बाकी बचीं 21 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया। इस सूची में 13 प्रत्याशियों को बदला गया जिसमें 2 मंत्री भी शामिल हैं। इसमें सबसे प्रमुख नाम आरआर तिवाड़ी का है। जिन्हें राज्य के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के स्थान पर हवा महल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, जयपुर की हवा महल विधानसभा सीट से तिवाड़ी को टिकट दिया गया है। वह पार्टी की जयपुर शहर इकाई के अध्यक्ष हैं। महेश जोशी इस सीट से मौजूदा विधायक हैं।