CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 18, 2024

नेहरू की पहचान उनके कर्म है, उनका नाम नहीं : राहुल गांधी

केंद्र सरकार ने 14 अगस्त को दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल का नाम बदलकर प्रधानमंत्री मेमोरियल कर दिया है। इस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसमें उन्होंने कहा कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं।

राहुल के इस बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हम अपने पूर्व प्रधानमंत्रियों को सम्मान दे रहे हैं, चाहें वे किसी भी पार्टी के हों। कांग्रेस पार्टी इसे बेकार में मुद्दा बना रही है। मुझे नहीं पता कि इसमें समस्या क्यों है।

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले नई दिल्ली के तीन मूर्ति परिसर स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलकर पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (PMML) कर दिया गया था। इसी साल 15 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर फैसला लिया गया था।