CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 18, 2024
फोटो साभार सोशल मीडिया

संसद से चुनावी मैदान तक पहुंचे राहुल गांधी और स्मृति ईरानी, अब अमेठी सीट पर होगी जंग

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसे लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने ऐलान किया है कि हॉटसीट मानी जाने वाली अमेठी सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव लड़ने वाले हैं।

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी से वाराणसी से चुनाव लड़ने की गुजारिश की है। अजय राय ने गुरुवार को ही पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला है। उन्होंने ये बातें वाराणसी में कहीं।

अजय राय ने इस पर कहा की मैं राहुल गांधी का सिपाही हूं। अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस डंके की चोट पर जीतेगी। राहुल गांधी का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा। अजय राय ने कहा, ”अमेठी से आए सैकड़ों लोग राहुल गांधी की लोकप्रियता के गवाह हैं। अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा कि वह 13 रुपए में चीनी दिला रही थीं। अब 13 रुपए वाली चीनी कहां है?”

अजय राय ने कहा, ”प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जमीनी कार्यकर्ताओं को महत्व देना, संगठन को क्रियाशील बनाना, दलितों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और मध्यमवर्ग के लोगों को कांग्रेस से जोड़ना मेरा मुख्य लक्ष्य होगा। मेरा पहला लक्ष्य संगठन और लोकसभा चुनाव में पार्टी की शानदार वापसी को सुनिश्चित करना है।”

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने एक संगठनात्मक फेरबदल भी किया है। उसने गुरुवार को बृजलाल खाबरी को पद से हटाकर पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।