CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

कोरिया की तरह यूक्रेन को दो हिस्सों में तोड़ना चाहते हैं पुतिन

28 March 2022

33 दिन से यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। इस बीच यूक्रेन डिफेंस इंटेलिजेंस विभाग के प्रमुख का दावा है कि पुतिन यूक्रेन को नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के तर्ज पर तोड़कर ईस्टर्न और वेस्टर्न यूक्रेन बनाना चाहते हैं। इसी के साथ रूस अपनी बॉर्डर से क्रीमिया तक लैंड कॉरिडोर बनाने की कोशिश में भी जुटा है।

दूसरी तरफ यूक्रेनी मिलिट्री ने दावा किया है कि 18 दिन बाद रूसी सेना राजधानी कीव से पीछे हट रही है। रूस ने 10 मार्च को कीव को तीन ओर से घेर लिया था। हालांकि, अब वो कीव से हटकर उत्तरी हिस्से में जमा हो रही है।

 युद्ध के बड़े अपडेट्स

  • रूस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की के इंटरव्यू टेलीकास्ट पर रोक लगा दिया है। जेलेंस्की ने शांति वार्ता से पहले कई रूसी मीडिया को इंटरव्यू दिया है।
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रॉ ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कसाई वाले बयान पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान युद्ध रोकने पर है। पोलैंड दौरे के दौरान बाइडेन ने पुतिन को कसाई बताया था।
  • यूक्रेन ने जंग के बीच बेलारूस पर शिकंजा कस दिया है। लवीव शहर में बेलारूस के वाणिज्य दूतावास बंद करने का निर्णय लिया गया है।
  • यूक्रेन की राजधानी कीव और लुट्सक में रूस ने एयर स्ट्राइक की है। द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, इन दोनों शहरों में जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई है।