CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 4, 2024

दिल्ली शराब नीति मामले AAP और बीजेपी का विरोध प्रदर्शन

05-10-2023

दिल्ली में कथित शराब नीति में घोटाला मामले में दोनों तरफ से सियासत गरमा गई है।AAP ने अपने राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी का विरोध तेज कर दिया है। गुरुवार को दिल्ली, मुंबई और पुणे में जगह-जगह धरना और प्रदर्शन देखने को मिला। AAP कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ नारेबाजी की।वहीं, बीजेपी ने भी दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और आज राजघाट पर शांतिपूर्वक धरना दिया है।इससे पहले बुधवार को बीजेपी ने AAP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया था।

मुंबई में AAP के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।दिल्ली में AAP कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।यहां नारेबाजी की गई।गुरुवार सुबह से ही AAP मुख्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।यहां AAP नेताओं ने संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ नारे लगाए। AAP नेताओं के संबोधन के बाद प्रदर्शनकारियों ने भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च किया। प्रदर्शनकारियों के हाथ में ‘संजय सिंह नहीं झुकेगा’ और ‘I.N.D.I.A’ के पोस्टर थे।संजय सिंह के पिता भी AAP दफ्तर में विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए।