CATEGORIES

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
September 27, 2023

लखनऊ में छेड़खानी की शिकार बनी महिला से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से जड़ें जमाने के प्रयास में लगीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने शनिवार को लखनऊ से लखीमपुर खीरी जिले के दौरे पर हैं। यहां पर कांग्रेस के नेता तथा कार्यकर्ता से मिलने के साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा पसगांवा में उस महिला से भी भेंट करेंगी, जिसके साथ ब्लाक प्रमुख चुनाव में नामांकन के दौरान अभद्रता की गई थी। इस महिला की साड़ी तक खींची गई थी। लखनऊ से लखीमपुर खीरी जाने के लिए निकलीं प्रियंका का सीतापुर में जोरदार स्वागत किया गया। प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस विधानंमडल दल की नेता अराधना मिश्रा मोना भी हैं। प्रियंका गांधी लखीमपुर के पसगवां जा रही हैं। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में जिस महिला की साड़ी खींची गई थी उससे वहां मिलेंगी।

तीन दिन के यूपी प्रवास के दूसरे दिन कांग्रेस महाससहिव प्रियंका गांधी पसगवां कांड की पीड़ित से मिलने मैगलगंज पहुंचीं। यहां रास्ते में मैगलगंज से चार किलोमीटर पहले ही हाइवे पर करीब 11 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। सैंकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची प्रियंका गांधी अब पीड़ित से मिलने सेमरीघाट फार्म हाउस की ओर रवाना हुई हैं। जहां पीड़िता सपा के पूर्व जिलाउपध्यक्ष क्रांति सिंह के घर पहुंची हुई हैं। पीड़ित महिला फिलहाल सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष क्रांति सिंह के घर पहुंच गई हैं।

प्रियंका गांधी के आने से पहले सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है और न ही उनकी महिला प्रत्याशी को इस बारे में कुछ पता है। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस द्वारा सूचना दी गई है कि प्रियंका गांधी पीड़ित महिला से मिलने आ रही हैं।