CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   9:08:38

भारत के प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वॉशिंगटन

22-06-2023, Thursday

फ्लाइट लाइन सेरेमनी के साथ PM मोदी का स्वागत

व्हाइट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

UN में बनाया योग का वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में अपनी पहली स्टेट विजिट के लिए वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं। जॉइंट बेस एंड्रयूज पर उनका स्वागत फ्लाइट लाइन सेरेमनी के साथ हुआ।इस दौरान अमेरिकी एयरफोर्स ने दोनों देशों के राष्ट्रगान की धुन बजाई। PM मोदी को अमेरिका के चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर रूफस गिफर्ड ने रिसीव किया।

यहां वो अमेरिका के राजकीय मेहमान बने हैं। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। वॉशिंगटन में उनके स्वागत के लिए भारतीय मूल के लोग भी मौजूद रहे।

इससे पहले उन्होंने UN के हेडक्वार्टर में हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां उनकी मौजूदगी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना।

दुनिया में पहली बार एक साथ 135 देशों के प्रतिनिधियों ने योग किया। इसके बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी माइकल एम्परिक ने UN में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज को वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया।