CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 28, 2024

भारत ने UN में सुनाया आतंकी साजिद मीर का ऑडियो

22-06-2023, Thursday

मुंबई के 26/11 हमले में शामिल था आतंकी साजिद मीर

यूनाइडेट नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल ( UNSC) में भारत ने 26/11 हमले के वांटेड लश्कर के आतंकी साजिद मीर का ऑडियो सुनाया। इसमें वो मुंबई में हमला करने वाले कसाब और बाकी आतंकियों को निर्देश दे रहा है। भारत ने 28 अक्टूबर 2022 को भी UNSC की बैठक में सबूत के तौर पर आतंकी साजिद का ऑडियो सुनाया था।

साजिद को भारत और अमेरिका दोनों ही आतंकी घोषित कर चुके हैं, लेकिन चीन इसे ग्लोबल टेररिस्ट नहीं घोषित नहीं करने दे रहा। 20 जून को 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति में चीन ने वीटो पावर का इस्तेमाल करके उसे ग्लोबल टेररिस्ट होने से बचा लिया। पाकिस्तान ने 2016 में साजिद मीर को मरा हुआ घोषित कर दिया था, लेकिन बाद में पता चला वो जिंदा है।