CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

अमेरिका में 180 देश के लोगों ने साथ गरबा खेल बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

02-10-2023

नवरात्रि के आगमन में अब चंद ही दिन बाकी है उससे पहले गुजरात का जादू पूरी दुनिया पर छा गया। अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल में 180 देश के नागरिक अलग-अलग संस्कृति का आनंद उठा रहे हैं। इस आयोजन में दूसरे दिन गरबा का अनोखा आयोजन देखा गया जिसमें 3000 भारतीय नागरिकों के साथ अन्य 180 देश के लगभग 7000 नागरिक गरबे में जुड़ें। कुल 10000 परफॉर्मर्स द्वारा एक साथ परफॉर्म करके अंतरराष्ट्रीय गरबा यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। यहां ग्रैमी अवार्ड विजेता फालु द्वारा लाइव परफॉर्म कर रंग जमाया गया। यह परफॉर्मेंस कूल 20 मिनट का था। स्टूडियो धूम द्वारा गरबा की शैली को और ज्यादा ट्रेडिशनल बनाया गया जिसके चलते असली गरबा लोग खेल सके और आसानी से परफॉर्म भी कर सके।