CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 17, 2024

जापान: लैंडिंग के दौरान कोस्ट गार्ड के विमान से टकराया पैसेंजर प्लेन, लगी भीषण आग

2024 का साल जापान के लिए हादसों की खबर लेकर आया है,कल यहां भीषण भूकंप आया था और आज एक बड़े से प्लेन में आग लग गई है।

जापान की राजधानी टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर एक प्लेन में आग लग गई। जापान टाइम्स के मुताबिक, कोस्ट गार्ड ने बताया कि लैंडिंग से पहले विमान उनके प्लेन से टकरा गया।

जापान एयरलाइंस (JAL) के एक प्रवक्ता ने कहा है कि पैसेंजर प्लेन होकाइडो के शिन-चितोसे एयरपोर्ट से रवाना हुआ था। इसमें करीब 367 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को प्लेन से निकाला जा चुका है। हालांकि, इनमें कोई घायल हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

वहीं, कोस्ट गार्ड ने बताया- हमारे प्लेन में 6 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। इनमें से 1 व्यक्ति घायल हालत में विमान से निकलने में कामयाब रहा। हालांकि, बाकी 5 क्रू मेंबर्स को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। दरअसल, कोस्ट गार्ड का यह प्लेन भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने जा रहा था। जापान की ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री पूरे मामले की जांच कर रही है।