केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड ने सोमवार रात को दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में एक को-पैसेंजर को प्राथमिक चिकित्सा देकर उसकी जान बचाई। फ्लाइट के दिल्ली से टेक ऑफ करने के बाद एक पैसेंजर को चक्कर आया और वो बेहोश हो गया। पेशे से सर्जन डॉ. कराड ने पेशेंट को फ्लाइट की इमरजेंसी किट में से इंजेक्शन लगाया और ग्लूकोज भी दिया।
कराड ने बताया कि पेशेंट पसीने से भीगा हुआ था और उसका बीपी लो था। उन्होंने उसके कपड़े हटाए और छाती की मालिश की। करीब 30 मिनट बाद पैसेंजर की हालत में सुधार हुआ।
More Stories
वडोदरा में Madhav Group of companies पर IT के छापे
वडोदरा में स्मार्ट मीटर जी का जंजाल, कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केजरीवाल का PA बिभव कुमार गिरफ्तार