CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 1, 2024

चुनावी चहल पहल: पद्मश्री विजेता का अनोखा चुनाव प्रचार

चुनावी चहल पहल में आज बात करते है, पद्मश्री विजेता के अनोखे चुनाव प्रचार की।

किसी भी व्यक्ति के विशेष योगदान को लेकर सरकार पद्मश्री, पद्म विभूषण पद्म विभूषण जैसे विविध सम्मानों से उन्हें सम्मानित करती है। तमिलनाडु में 19 अप्रैल को 39 लोकसभा बैठकों के लिए मतदान होगा वैसे तो अब चुनाव प्रचार बंद हो चुका है। सभी उम्मीदवारों ने अपने तरीके से प्रचार किये।

तमिलनाडु में पद्मश्री विजेता एस. दामोदरन तिरुचिरापल्ली से अपक्ष उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में है। उन्हें सेनिटेशन क्षेत्र में उनके काम के लिए वर्ष 2022 में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वे त्रिचि के हैं।

उन्होंने अपने मतदाताओं को उन्हें वोट देने के लिए रिझाने हेतु फूलों के हार बनाकर और सब्जियां बेचते है। दामोदरन त्रिची शहर को क्लीन और ग्रीन सिटी बनाने के निश्चय के साथ प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने गांधी मार्केट से अपना प्रचार शुरू किया था। वैसे यह अलग बात है कि वे जानते हैं कि वह इस चुनाव में जीत नहीं पाएंगे।