CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 2, 2024

महाराष्ट्र में अब 15 जून तक लॉकडाउन

महाराष्ट्र में केस कम होने के बावजूद राज्य सरकार ने लॉकडाउन 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हम नहीं कह सकते कि कोरोना की तीसरी लहर कब आएगी, लेकिन हमें अपनी सुरक्षा कम नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में अब भी केस बढ़ रहे हैं। हर दिन मिलने वाले मामलों में कमी के बावजूद ये पिछली लहर के पीक के पास हैं। महाराष्ट्र में रविवार को 18,600 नए केस मिले हैं। ये मिड मार्च के बाद सबसे कम हैं।