CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   10:43:18

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से राहुल गांधी का नामांकन

उत्तर प्रदेश में काफी इंतजार करवाने के बाद आखिरकार रायबरेली सीट से राहुल गांधी ने अपना नामांकन दर्ज कर दिया है।

राहुल गांधी ने रायबरेली से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना दूसरा नामांकन कर दिया है।नामांकन से पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय में पूजा की। इसके बाद काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। नामांकन के वक्त उनके साथ सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी, जीजा रॉबर्ट वाड्रा मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस के नेता किशोरी लाल शर्मा ने भी अमेठी से नॉमिनेशन कर दिया है।कांग्रेस ने नॉमिनेशन के आखिरी दिन रायबरेली से राहुल और अमेठी से किशोरी लाल के नाम का ऐलान किया। किशोरी सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाते हैं।

एयरपोर्ट से सोनिया, राहुल और रॉबर्ट वाड्रा रायबरेली ​​​​​​कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जबकि प्रियंका और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत अमेठी गए। यहां किशोरी लाल के साथ प्रियंका गांधी ने रोड शो किया।

इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा की हम अमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं। अब मौका आ गया है। ये आपका चुनाव है, आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे।