नितिन गड़करी जी भाषण के दौरान बेहोश हुए। महाराष्ट्र में रैली को कर रहे थे संबोधित।
प्रभु इनकी रक्षा करे और इन्हें जल्द स्वस्थ करें।#NitinGadkaripic.twitter.com/gBAJdkn2Np— Drunk Sharma (@DrunkSharma) April 24, 2024
हालांकि, कुछ मिनट बाद नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया कि गर्मी के कारण उनकी तबीयत खराब थी लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।
पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूँ और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूँ। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) April 24, 2024
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर सीट से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार हैं। नागपुर सीट पर पहले चरण में वोटिंग हो चुकी है। यहां गडकरी का मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। नितिन गडकरी यहां से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

More Stories
वक्फ कानून पर संग्राम ; सुप्रीम कोर्ट की सख्त चेतावनी और मुस्लिम समाज की नाराज़गी, लेकिन क्या समाधान की कोई राह है?
अयोध्या में राम मंदिर की नई शोभा : संत तुलसीदास की प्रतिमा से सजा श्रीराम जन्मभूमि परिसर
भारतीय रेलवे में पहली बार: पंचवटी एक्सप्रेस में शुरू हुआ ऑनबोर्ड ATM सेवा का परीक्षण