प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। यह 15 महीने में पहली बार था, जब प्रधानमंत्री और सभी मंत्री आमने-सामने मौजूद रहे। बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% करने के अलावा नेशनल आयुष मिशन को 4 साल आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। अब यह 2025-26 तक जारी रहेगा। इस पर कुल 4607 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। देशभर में 12,000 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे। 6 आयुष कॉलेज, 12 आयुष पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट का निर्माण किया जाएगा। साथ ही 10 अंडर ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट के इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा।
More Stories
गर्मियों में सेब खाने के 10 चमत्कारी फायदें
टर्बुलेंस में फंसी लंदन से सिंगापुर जा रही फ्लाइट, 1 पैसेंजर की मौत, कई घायल
गुजरात में शादी कर लौट रहे दूल्हे की गाड़ी से दुल्हन का अपहरण