रूसी सैनिकों में एक रहस्यमयी बीमारी फैल रही है। ये दावा यूक्रेन द्वारा किए जा रहे हैं। इसके चलते सैनिकों की आंखें लाल हो रही और वो उल्टियां कर रहे हैं। उनकी किडनी भी फेल हो रही है। यूक्रेन का कहना है कि यह बीमारी चूहों से फैल रही है। बीमारी को रैट-बाइट फीवर या माउस-बाइट फीवर नाम दिया गया है।
यूक्रेन का कहना है कि रूसी सैनिकों की शिकायत के बावजूद उन्हें लड़ने भेजा जा रहा है। अमेरिकी इंटेलिजेंस के मुताबिक, रूस-यूक्रेन जंग में अब तक 3 लाख 15 हजार रूसी सैनिकों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें – अब रूसी हमले में नहीं मारे जाएंगे आम यूक्रेनी
24 फरवरी 2022 को शुरू हुई जंग के पहले रूसी सेना में 3 लाख 60 हजार सैनिक थे। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, जंग में 87% रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। जंग ने रूसी सेना को आधुनिक बनाने के पुतिन की कोशिशों को 15 साल पीछे धकेल दिया है।

More Stories
पटौदी परिवार को रातों रात क्यों छोड़नी पड़ी थी पीली कोठी, सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2025: Gujarat Titans ने घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह 75 लाख में जोड़ा घातक ऑलराउंडर – दासुन शनाका होंगे नई उम्मीद
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब सिर्फ 1% टैक्स, 5% की छूट की घोषणा