मुंबई के तारदेव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास शनिवार को 20 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। दिल दहला देने वाली इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि 6 वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मौके पर फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन धुआं बहुत ज्यादा है।
More Stories
एस्ट्राजेनेका ने स्वीकारे COVID 19 वैक्सीन से होने वाले साइड इफेक्ट्स, खतरे से बाहर पुराने टीकाधारी
अमित शाह के फेक वीडियो मामले में जिग्नेश मेवानी का PA गिरफ्तार
सिगरेट पीने आए युवकों ने दुकानदार पर तान दी बंदूक, कारण जान रह जाएंगे हैरान