CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Saturday, March 15   4:19:39

वडोदरा के क्रिकेटर विष्णु सोलंकी पर टूटा दुखों का पहाड़

बरोड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के प्लेयर विष्णु सोलंकी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुछ दिन पहले वह सुर्ख़ियों में आए थे, जब उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। सोशल मीडिया पर उनके जज्बे को सलाम किया जा रहा था, क्योंकि कुछ दिन पहले क्रिकेटर की नवजात बेटी की मौत हुई थी। अब खबर है कि विष्णु सोलंकी के पिताका भी निधन हो गया है।
विष्णु सोलंकी के पिता का देहांत रविवार सुबह हुआ। विष्णु अभी अपनी टीम के साथ कटक में हैं, वह रणजी टीम का हिस्सा है। उन्होंने चंडीगढ़ टीम के खिलाफ शानदार शतक लगाया था, वो भी तब जब वह कुछ दिन पहले अपनी बेटी का अंतिम संस्कार कर टीम संग जुड़े थे। उनके इस जज्बे को फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब सराहा था। इस बार भी विष्णु सोलंकी ने वीडियो कॉल से अपने पिता के आखरी दर्शन किए और रणजी मैच खेलना जारी रखा है।