CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 18, 2024

देश के कई राज्यों में जल्द आएगा मानसून

10-06-22

महाराष्ट्र में मानसून आने वाला है। दो दिनों बाद यहां बारिश के आसार हैं। गुजरात में भी इसका असर देखने को मिलेगा। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश को पहुंचने में एक हफ्ता लग जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग ने 15 जून के बाद इन दिल्ली समेत इन 7 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

पश्चिम-उत्तर भारत के दिल्ली-राजस्थान से सटे राज्यों में पारा 44 डिग्री के ऊपर है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून आने में देरी नहीं है। अच्छे मानसून के संकेत मिलने लगे हैं। इसका अनुमान तेज हवाओं और बादलों से लगाया जा सकता है।

मानसूनी बारिश से भारी बारिश की चेतावनी भी है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अभी से इन तीन राज्यों में भारी बारिश के संकेत दिखने लगे हैं। आने वाले 5 दिन मुश्किल भरे रहेंगे। मानसूनी बारिश पूर्वोत्तर के इन 3 राज्यों में बाढ़ ला सकती है।

दूसरे राज्यों के मुकाबले महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में मानसून का असर पहले देखने को मिलेगा। यहां दो दिनों में बारिश की पूरी संभावना है। इसके बाद मानसून राजस्थान से होता हुआ आगे बढ़ेगा। दिल्ली-हरियाणा से होते हुए उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड पहुंचने की संभावना है। इनसे सटे राज्यों में भी छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।