CATEGORIES

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
December 3, 2023

आ गया कोरोना से भी खतरनाक मारबर्ग वायरस

दुनिया भर में अभी भी कोरोना वायरस की लहर जारी है ऐसे में अब, एक और वायरस ने दस्तक दे दी है जिसे बेहद ही खतरनाक माना जा रहा है। इसका नाम मारबर्ग वायरस है। पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी में इस वायरस से संक्रमण का पहला मामला सामने आया है, जिसकी पुष्टि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारबर्ग वायरस खतरनाक और जानलेवा इबोला वायरस से संबंधित है। माना जा रहा है कि मारबर्ग वायरस कोरोना से भी अधिक खतरनाक है। ऐसे में वैज्ञानिकों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि यह वायरस चमगादड़ों में पाया जाता है। कोरोना को लेकर भी ऐसा ही दावा किया जाता है।