CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Monday, April 21   7:37:13

पाकिस्तान फौज के कई अफसर बर्खास्त

27-06-2023, Tuesday

9 मई की हिंसा में इमरान समर्थकों की मदद का आरोप

जल्द गिरफ्तार होंगे पूर्व PM इमरान खान

पाकिस्तानी फौज ने एक लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अफसर समेत 3 अफसरों को बर्खास्त कर दिया है। इनका कोर्ट मार्शल किया जाएगा। इनके अलावा 10 और अफसरों पर कार्रवाई हुई है। आरोप है कि ये 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद फौजी ठिकानों पर हुए हमले रोकने में नाकाम रहे थे।फौज का कहना है कि 9 मई पाकिस्तान के इतिहास का सबसे काला दिन था। दुश्मन 76 साल में पाकिस्तान का जो नुकसान नहीं कर पाए, वो घर में मौजूद लोगों ने कर दिया। अब इन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। माना जा रहा है कि जल्द ही इमरान को भी गिरफ्तार करके मिलिट्री कोर्ट में उनके खिलाफ केस चलाया जाएगा।