CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Friday, April 18   3:59:31

भारत-सऊदी के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर लगी मुहर

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी के क्राउन प्रिंस के बीच आज कई महत्वपूर्ण समझौता करार किए गए, जिससे दोनों देशों को फायदा होगा।

G2O समिट के लिए नई दिल्ली आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आज भारत की स्टेट विजिट पर हैं। वो 100 बिजनेसमैन और 7 मंत्रियों के डेलिगेशन के साथ भारत आए हैं। राष्ट्रपति भवन में उन्हें सेरेमोनियल वेलकम दिया गया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बातचीत की।

PM मोदी ने इस पर कहा की भारत के लिए सऊदी अरब अहम रणनीतिक साझेदार है। हम दुनिया की 2 तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं हैं। शांति और स्थिरता के लिए आपसी सहयोग होना बहुत जरूरी है। हम अपनी साझेदारी को नए मुकाम पर ले जाने के लिए कई पहल कर रहे हैं।

वहीं, सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद सलमान ने इस मौके पर कहा की हमारे संबंधों में कभी कोई विवाद का मुद्दा नहीं रहा है। सऊदी अरब के आर्थिक विकास में भारत के लोग अहम भूमिका निभाते हैं।दोनों देशों के बीच कई मैमोरैंडम साइन किए गए। मोहम्मद बिन सलमान की ये दूसरी स्टेट विजिट है। क्राउन प्रिंस के वेलकम के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहम्मद बिन सलमान के साथ आए डेलिगेशन से मुलाकात की। इससे पहले क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 2019 में भी भारत की स्टेट विजिट की थी।