CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 28, 2024

फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर मनोज मुंतशिर की सफाई

19-06-2023, Monday

हमने रामायण नहीं बनाई, हमारी फिल्म सिर्फ उससे इंस्पायर्ड है

फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के विवादित संवादों में बदलाव करने का फैसला लिया है। इसी बीच राइटर मनोज मुंतशिर ने कहा है कि इस फिल्म का नाम ‘आदिपुरुष’ है, रामायण नहीं। हमने रामायण नहीं बनाई है। हम सिर्फ इससे इंस्पायर्ड हैं।
वहीं दूसरी तरफ फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने भी एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रामायण को पूरी तरह से समझने की क्षमता किसी के पास नहीं है। हालांकि, तमाम विवादों के बीच फिल्म ने दो दिन में वर्ल्डवाइड 240 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
रविवार को मनोज ने यह ट्वीट शेयर कर जानकारी दी कि मेकर्स इस फिल्म के कुछ डायलॉग चेंज करने जा रहे हैं।