लगातार ऊंचे जा रहे शेयर बाजार में आज हाहाकार मच गया जब निवेशकारो के करोड़ों रुपए डूब गए।
शेयर बाजार में आज यानी 13 मार्च को बड़ी गिरावट देखने मिली है। सेंसेक्स 906 अंक की गिरावट के साथ 72,761 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 338 अंक की गिरावट रही। ये 21,997 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट रही।स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में भी आज गिरावट देखी गई है।
स्मॉलकैप इंडेक्स 2,189 अंक गिरकर 40,641 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप इंडैक्स में 1,646 अंक यानि 4.20% की गिरावट रही। ये 37,591 के स्तर पर बंद हुआ।शेयर मार्केट का मार्केट कैप कल यानी मंगलवार को 385 लाख करोड़ रुपए था, जो अब आज घटकर 372 लाख करोड़ रहा गया है। यानी मार्केट कैप में ₹13 लाख करोड़ की गिरावट आई है।
शेयर मार्केट का मार्केट कैप कल यानी मंगलवार को 385 लाख करोड़ रुपए था, जो अब आज घटकर 372 लाख करोड़ रहा गया है। यानी मार्केट कैप में ₹13 लाख करोड़ की गिरावट आई है।
More Stories
वडोदरा के अस्पताल में गर्भवती महिला और नवजात की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा
अमरेली में रात के अंधेरे में शेरनी ने किया आवारा पशु का शिकार
Bigg Boss OTT Season 3 में नजर आ सकती हैं एक्ट्रेस डेलबर आर्या