कथक सम्राट के नाम से विख्यात पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। 83 साल के बिरजू महाराज का निधन हार्ट अटैक से हुआ। बिरजू महाराज को कथक में उनके विशेष योगदान के लिए 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। बिरजू महाराज संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी मिला था।
बिरजू महाराज ने मंच के साथ साथ फिल्मों में भी अपने हुनर के लिए वाह वाही बटोरी। बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ। उन्होंने लखनऊ घराने से ही अपनी शिक्षा दीक्षा ली, बिरजू महाराज का असली नाम पंडित ब्रिजमोहन मिश्र था। बिरजू महाराज के निधन से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
More Stories
गर्मियों में सेब खाने के 10 चमत्कारी फायदें
टर्बुलेंस में फंसी लंदन से सिंगापुर जा रही फ्लाइट, 1 पैसेंजर की मौत, कई घायल
गुजरात में शादी कर लौट रहे दूल्हे की गाड़ी से दुल्हन का अपहरण