CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Friday, May 9   4:12:45
travel blog Russia

Travel Blog: Russia जहां की महिलाओं को पसंद हैं भारतीय पुरुष, 11 टाइम जोन में चलता है वक्त!

Amazing Facts About Russia : ट्रेवल ब्लॉग में आज हम आपको जिस देश की सैर पर लेकर जा रहे हैं उस देश ने सेकंड वर्ल्ड वॉर में बहुत बड़ा नुकसान झेला था, लेकिन फिर भी उसने खुद को बहुत बेहतरीन तरीके से विकसित किया। दुनिया का सबसे बड़ा देश है और बेहद ही खूबसूरत है। डेवलपमेंट के हिसाब से देखा जाए तो इस देश में ऐसा कुछ भी नहीं है जो नहीं है।

इस देश की वास्तुकला, इस देश का इतिहास सब कुछ देखने और जानने योग्य है। कहा जाता है कि इस देश की लड़कियों को इंडियन लड़के बहुत पसंद आते हैं। उसका एक बहुत ही खास कारण भी है जो हम आपको नीचे स्टोरी में बताने वाले हैं। इस देश के बारे में कहा तो यह भी जाता है कि इस देश में चाहे इंसानों का घर हो ना हो, लेकिन जानवरों का घर होना बेहद जरूरी है। ये एक ऐसा देश है जहां पर दिन और रात एक साथ होते हैं। कहीं कोई ब्रेकफास्ट करता है तो कहीं कोई अपना डिनर कंप्लीट कर रहा होता है। इतना ही नहीं यह देश अपने देश में कुछ शहरों को छुपा कर रखता है।

इतने सारे इंट्रेस्टिंग फेक्ट जानकर आपसे रहा नहीं जा रहा होगा। तो चलिए चलते हैं दुनिया के सबसे बड़े देश की सैर पर जिसका नाम है रशिया (Russia)। रशिया पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया में फैला ट्रांस कॉन्टिनेंटल देश है। ये बहुत सारे देशों के साथ अपने बॉर्डर को शेयर करता है। रूस की जनसंख्या करीब 146.7 मिलियन है। कहा जाता है कि सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान इस देश ने अपने बहुत से जवान लड़कों को खोया था जिसकी वजह से आज भी यहां पर लड़कों की कमी है और लड़कियों की संख्या ज्यादा है।

रशिया अपने साहित्य, इतिहास और संग्रहालयों के लिए जाना जाता है। यहां पर आपको शानदार चर्च मिलेंगे। रूस और यूक्रेन के बीच कई मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा है जिसकी वजह से यह देश काफी सुर्खियों में है।

11 टाइम जोन शेयर करने वाला पहला देश

हम लोग मानते हैं कि अगर एक देश है तो सभी शहरों में सभी जगहों पर रात होगी और एक ही बार में सुबह होगी मगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक देश ऐसा है जो 11 टाइम जोन शेयर करता है। यहां पर कहीं सुबह होती है तो कहीं शाम। कहीं लोग नाश्ता कर रहे होते हैं तो कहीं डिनर कंप्लीट करके सोने जा रहे होते हैं। यह देश रूस ही है। यहां पर एक बार में कुछ शहरों में रात होती है तो कुछ शहरों में दिन होता है। यह जानकर आपको भी हैरानी हुई होगी हमें भी हुई थी। दरअसल रिपोर्ट के अनुसार मई महीने से लेकर जुलाई के बीच लगभग 76 दिनों तक रूस में यही सिलसिला चलता रहता है। रशिया को कंट्री ऑफ मिडनाइट सन भी इसलिए कहा जाता है।

इस देश की महिलाओं को पसंद है भारतीय मर्द

सबसे खास बात तो यह है कि यहां की महिलाओं को इंडियन लड़के बहुत पसंद आते हैं। उन्हें उनका कमिटमेंट बहुत पसंद आता है। जैसे हम इंडियन एक लाइफ पार्टनर के साथ पूरा जीवन बिता देते हैं। वह चीज इन लड़कियों को बहुत पसंद आती है और इसमें से कई लड़कियां सिर्फ यही चाहती हैं कि वह अपना लाइफ पार्टनर इंडियन ही चुनें। आपको क्या लगता है? क्या वाकई ऐसा है? आपकी जो भी राय हो इस ब्लॉग के नीचे हमें कमंट कर जरूर बताएं।

Russia का ऐसा शहर जहां सूरज कभी नहीं डूबता
इसी के साथ दोस्तों रूस का एक शहर है। murmansk जिस समय यहां गर्मी लंबी होती है। यहां दिन और रात का एहसास होना बंद हो जाता है। सूरज बहुत तेज होता है। लोग दिन और रात का एहसास करना ही भूल जाते हैं। यह रूस का एक ऐसा शहर है जहां सूरज कभी नहीं डूबता बल्कि बस आसमान में चक्कर लगाता रहता है और लोगों को कन्फ्यूज करता रहता है कि दिन है या रात है।

Russia में छिपे हुए बहुत से शहर
यदि हम आपसे कहें कि एक देश में कई शहर ऐसे हैं जो छुपे हुए हैं तो आपको क्या लगेगा? आप सोचेंगे ऐसा कैसे हो सकता है, लेकिन इस देश में ऐसा है। रशिया इतना बड़ा है, इतना बड़ा है कि कई शहरों को अपने में छुपा कर रखता है, उसका कारण तो यही जानें। जी हां, यह बात बिल्कुल सच है। 15 ऐसे शहर हैं जो रूस ने छुपा कर रखे हैं।

रूस को प्रकृति ने दी है बहुत बड़ी खूबसूरती की भेंट

इसी के साथ रूस को प्रकृति ने बहुत खूबसूरत बनाया है। खासकर साइबेरिया में बैकाल झील देखकर ऐसा ही लगता है। यह झील न केवल दुनिया की सबसे गहरी झील है बल्कि इसमें दुनिया के ताजे पानी का परसेंट 20 प्रतिशत हिस्सा भी है। यही कारण है कि रूस के लोग साफ सुथरा स्वच्छ पानी पीते हैं। ये चीज उनकी स्किन पर दिखती भी है।

ये भी पढ़ें – Travel Blog: Tunisia जहां गड्ढा खोदकर बनाए जाते हैं घर, महिला पराएं मर्दों के साथ कर सकती हैं !

रूस की राजधानी मास्को

इस देश की राजधानी है मास्को है। मास्को रूस की राजधानी होने के साथ-साथ सबसे बड़ा शहर है। यह शहर अपने आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है। इसी के साथ बैले और सिम्फनी भी इसमें शामिल है। यहां मौजूद ऐतिहासिक चर्चों को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। आलीशान क्रेमलिन और प्रभावशाली रेड स्क्वायर, जो दुनिया के सबसे बड़े चौकों में से एक है, यहां देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी होती है। इसी के साथ कुछ विवादास्पद नेता भी हैं, जैसे लेनिन और स्टालिन। इनकी प्रतिमाएं भी आपको यहां मिल जाएंगी। गुलाग और शीत युद्ध के संग्रहालय में इस बात के और भी सबूत देखने को मिलेंगे जो आपको इतिहास की जानकारी देंगे।

तो यदि आप रूस घूमने जाने के बारे में सोच रहे होंगे तो सोचे नहीं अभी के अभी टिकट बुक कराए और अपने वेकेशन का मजा उठाए। और हां आपको ये जानकारी कैसी लगी हमें कमंट कर जरूर बताएं।