CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 20, 2024

जानें बाबासाहेब अंबेडकर के बारे में 10 अनोखें तथ्य

“जो कौम अपना इतिहास नहीं जानती,
वह कौम कभी भी इतिहास नहीं बना सकती।”

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार के तौर पर जाना जाता है। उनकी पुण्य तिथि 6 दिसंबर को मनाई जाती है। इस दिन वर्तमान स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनके अनगिनत योगदानों को याद किया जाता है। इस लेख में हम आपको डॉ भीमराव अंबेडकर से जुड़ी ऐसी बाते बतानें जा रहे हैं जो अधिक्तर लोगों को नहीं पता होंगी।

  1. एक सर्वे में कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने डॉक्टर आंबेडकर को विश्व का नंबर वन स्कॉलर घोषित किया था। उन्हें भारत में दलित बौद्ध आंदोलन के पीछे होने का भी श्रेय दिया गया।
  2. डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर पहले ऐसे भारतीय थे जिन्होंने विदेश जाकर अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट (PhD) की डिग्री हासिल की।
  3. विश्व में जिस नेता के ऊपर सबसे अधिक गाने और किताबें लिखी गई है वे डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर हैं|
  4. इतना ही नहीं बाबासाहेब को बौद्ध धर्म की दीक्षा देनेवाले महान बौद्ध भिक्षु “महंत वीर चंद्रमणी” द्वारा “इस युग का आधुनिक बुद्ध” होने का गौरव प्राप्त है।
  5. बाबासाहेब ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स में 8 साल में खत्म होने वाली पढाई केवल 2 साल 3 महीने में पूरी की थी। इसके लिए उन्होंने प्रतिदिन 21-21 घंटे पढ़ाई की थी।
  6. डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर कुल 64 विषयों में मास्टर थे। उन्हें हिन्दी, पाली, संस्कृत, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, मराठी, पर्शियन और गुजराती जैसे 9 भाषाएं आती थीं। इसके अलावा उन्होंने लगभग 21 साल तक विश्व के सभी धर्मों की तुलनात्मक रूप से पढाई की थी।
  7. दुनिया में सबसे अधिक स्टेच्यु (Statue) बाबासाहेब के ही हैं। उनकी जयंती और पुण्य तिथि भी पूरे विश्व में मनाई जाती है।
  8. विश्व में हर जगह बुद्ध की बंद आंखो वाली प्रतिमाएं और पेंटिग्स दिखाई देती है लेकिन, बाबासाहेब जो बहुत अच्छे चित्रकार भी थे, उन्होंने सबसे पहले बुद्ध की ऐसी पेंटिंग बनाई थी जिसमें बुद्ध की आंखे खुली हुई थी।
  9. बाबासाहेब का पहला स्टेच्यु (Statue) उनके जीवित रहते हुए ही 1950 में बनवाया गया था जो कोल्हापूर शहर में है।
  10. पीने के पानी के लिए सत्याग्रह करने वाले बाबासाहेब विश्व के प्रथम और एकमात्र सत्याग्रही थे।