CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 30, 2024

जिंदा है खालिस्तानी आतंकी पन्नू

07-07-2023, Friday

अमेरिका में मौत की खबर गलत

पंजाब से हटवाएंगे भारत का कब्जा : आतंकी पन्नू

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू जिंदा है। मौत की खबर के बाद पन्नू ने खूद कहा कि गुरु की कृपा से हम पंजाब को भारत के कब्जे से छुड़ा लेंगे।खालिस्तान रेफरेंडम का अपना शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रखेंगे। बुधवार को खबर आई थी कि भारत के वांटेड आतंकी पन्नू की अमेरिका में एक्सीडेंट में मौत हो गई है।पिछले कुछ महीनों में अलग-अलग देशों में तीन खालिस्तानी नेताओं के मर्डर या संदिग्ध मौत हुई है। खालिस्तान समर्थक संगठन इसके पीछे भारत की खुफिया एजेंसियों का हाथ बताते हैं। पन्नू की मौत की खबर के बाद भी इसके लिए भारतीय एजेंसियों को जिम्मेदार बताया गया। हालांकि,अब तय हो गया है कि पन्नू जिंदा है।