CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 30, 2024
1-2

जैसे जूडस ने ईसा मसीह को धोखा दिया, वैसे ही लेफ्ट सरकार ने राज्य से गद्दारी की

30 Mar. Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। सबसे पहले पीएम ने केरल के पलक्कड़ और फिर तमिलनाडु के धारापुरम में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पलक्कड़ में उनके निशाने पर कांग्रेस, UDF और LDF रहीं। उन्होंने कहा कि जैसे जूडस इस्कैरिएट ने ईसा मसीह को चांदी के लालच में धोखा दिया था, वैसे ही LDF ने सोने के चंद टुकड़ों के लिए केरल से गद्दारी की। जूडस, जीजस क्राइस्ट के धर्मदूतों में से एक थे, जिन्होंने यीशु को धोखा दिया था।

पीएम ने कहा कि केरल की राजनीति का सालों तक रखा गया सबसे खराब सीक्रेट UDF और LDF का दोस्ताना समझौता था। पहली बार मतदान करने वाला युवा पूछ रहा है कि ये मैच फिक्सिंग क्या है? 5 साल एक लूटता और 5 साल दूसरा लूटता है। लोग देख रहे हैं कि कैसे UDF और LDF लोगों को गुमराह करते हैं। ये साफ है कि UDF और LDF के दो मकसद हैं, पहला- वोट बैंक की राजनीति को आगे बढ़ाना और दूसरा- जेब भरना।

मोदी ने की मेट्रोमैन की तारीफ

प्रधानमंत्री ने कहा कि, BJP केरल में विकास के विजन को आगे रख रही है। इसलिए जो लोग काम और विकास में विश्वास रखते हैं, वे BJP का साथ दे रहे हैं। राजनीति में लोग कुछ पाने के लिए आते हैं, लेकिन मेट्रोमैन ई श्रीधरन ने पूरी जिंदगी देश के लिए काम किया और उम्र के इस पड़ाव में वे केरल की सेवा में आ गए हैं। श्रीधरन ने लोगों को प्रेरित किया है।

मोदी के संबोधन की खास बातें

हमारी सरकार कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है। कई सालों तक सरकारों ने MSP बढ़ाने का वादा किया, लेकिन हमारी सरकार को किसानों के लिए MSP बढ़ाने का सम्मान मिला।

NDA सरकार मेडिकल और तकनीकी शिक्षा स्थानीय भाषा में भी उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करती रहेगी, हमारा मकसद समावेशी विकास है।

तमिलनाडु में मोदी की अहम बातें

भारत को तमिलनाडु की संस्कृति पर बहुत गर्व है। मेरी जिंदगी का सबसे खुशी का पल तब था, जब मुझे दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल में संयुक्त राष्ट्र में कुछ शब्द कहने का मौका मिला।

एक तरफ NDA का विकास का एजेंडा है और दूसरी तरफ कांग्रेस और DMK का वंशवाद का एजेंडा है। उनके नेताओं के भाषण में आपको देने के लिए कुछ भी सकारात्मक नहीं है, वो मुश्किल से अपने विजन और काम की बात करते हैं।

मैं आज यहां से कांग्रेस और DMK को कहना चाहता हूं कि कृपया अपनी पार्टी के नेताओं को काबू में रखो। मैं बताना चाहता हूं कि तमिलनाडु के लोग हर चीज पर गौर कर रहे हैं, वो राज्य की म​हिला का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

बीते दिन पश्चिम बंगाल में एक बुजुर्ग महिला शोवा मजूमदार की जान चली गई। कुछ हफ्ते पहले हम सबने देखा कि TMC के गुंडों ने क्रूरता से उन पर हमला किया क्योंकि उनकी विचारधारा अलग थी। ये लंबे समय तक समाचारों में रहा, लेकिन क्या कांग्रेस ने सहानुभूति जताई? क्या DMK और लेफ्ट ने निंदा की?

चुनाव के ऐलान के बाद पहला दौरा

विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद मोदी पहली बार दक्षिण भारत का दौरा कर रहे हैं। मोदी शाम 4.35 बजे पुडुचेरी में रैली की।

तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में दलों की स्थिति

तमिलनाडु में 2016 में 134 सीटें जीतकर AIADMK ने सरकार बनाई थी। DMK को 97 सीटें मिली थीं।

देश में लेफ्ट के आखिरी गढ़ बने केरल में 140 सीटों पर चुनाव होने हैं। यहां लेफ्ट पार्टियों और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार है। 2016 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां सिर्फ 1 सीट मिली थी।

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 बैठकें हैं। यहां विधानसभा में 3 नामित सदस्य होते हैं। यहां अब तक कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार थी, लेकिन पिछले दिनों कई विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी। इससे सरकार अल्पमत में आ गई। CM नारायणसामी को इस्तीफा देना पड़ा। अभी यहां राष्ट्रपति शासन लागू है।