CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 18, 2024

रेलवे बोर्ड की पहली महिला चेयरपर्सन बनीं जया सिन्हा

01-09-2023

रेलवे बोर्ड की पहली चेयरपर्सन जया वर्मा सिन्हा ने आज शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने अनिल कुमार लाहोटी की जगह ली। रेलवे बोर्ड के 166 साल के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी महिला को बोर्ड का चेयरपर्सन और CEO नियुक्त किया गया है।सिन्हा इससे पहले रेलवे बोर्ड में ऑपरेशन और बिजनेस डेवलपमेंट की सदस्य रह चुकी हैं। लाहोटी का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनकी जगह नया चेयरमैन बनाने के लिए रेलवे ने चार लोगों का एक पैनल बनाया था। इसी पैनल ने जया वर्मा को नया चेयरमैन बनाने पर सहमति दी। जया 31 अगस्त 2024 तक पद पर रहेंगी।